जनपद में चल रहे विकास कार्यों के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

लखनऊ | मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब की अध्यक्षता में लखनऊ जनपद में चल रहे विकास कार्यों के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयुक्त सभागार कक्ष में संपन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती रिया केजरीवाल, अपर आयुक्त न्यायिक श्री शीलधर यादव सहित संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
मंडलायुक्त ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्माणाधीन विकास कार्यों में तेजी लाएं और किए जा रहे कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए ससमय पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। समस्त चल रही परियोजनाओं में पैसा की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त किया।
बैठक के दौरान कार्यदायी संस्था के सम्बंधित अधिकारियों द्वारा बताया गया कि उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम द्वारा एसजीपीजीआई परिसर में निर्माणाधीन डायबिटीज सेंटर के निर्माण कार्य 68% पूर्ण हो गया है। यूपी सिडको के निर्माणाधीन इकाई द्वारा बताया गया कि राज्य प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय के भवन का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है जो शीघ्र पूर्ण करा लिया जाएगा। सी०एण्ड०डी०एस संस्था द्वारा बताया गया कि भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्मारक एवं सांस्कृतिक केंद्र ऐशबाग का कार्य भी लगभग पूर्ण हो गया है।
मंडलायुक्त को संबंधित अधिकारियों द्वारा बताया गया कि सी०एण्ड०डी०एस संस्था द्वारा नगरीय प्रशिक्षण एवं शोध केंद्र गोमती नगर विस्तार में किए जा रहे कार्य निर्माणाधीन है। उन्होंने उक्त कार्य में तेजी लाने के निर्देश संबंधित कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को दिए । इसके साथ ही के०डी०सिंह बाबू स्टेडियम के स्विमिंग पूल में चल रहे मरम्मत कार्य को ससमय पूर्ण कराने को कहा और निर्माणाधीन परियोजनाओं की गहनता से समीक्षा की।
https://rashtriyadinmaan.com
