हर अमेरिकी का राष्ट्रपति बनूंगा : जीत के बाद डोनाल्ड ट्रंप


 

trump222091120161478676818_storyimage

 

रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनॉल्ड ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी को हराकर कुल 538 इलेक्टोरल वोट्स में से बहुमत के लिए आवश्यक 276 वोट हासिल कर लिए हैं। वह अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बनेंगे।

वह अमेरिकी इतिहास के सबसे अधिक उम्र के राष्ट्रपति होंगे। यूएस नेटवर्क के अनुमान के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ने हिलेरी को हरा दिया है। बहुमत के लिए आवश्यक 270 इलेक्टोरल वोट्स की गिनती में ट्रंप ने हिलेरी के मुकाबले 276-218 वोट हासिल किए।

जीत के बाद अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि काम तो अब शुरू हुआ है, और हम मिलकर इस तरह काम करेंगे कि आप लोगों को अपने राष्ट्रपति पर गर्व होगा. उन्होंने यह भी कहा, मैं सभी के सामने यह प्रण लेता हूं कि मैं हर अमेरिकी के लिए राष्ट्रपति बनूंगा.

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, यह (जीत) मेरे लिए सम्मान है और मैं अपने देश से प्यार करता हूं. ट्रंप ने कहा, सभी कह रहे थे कि यह (जीत) ऐतिहासिक है, लेकिन यह ऐतिहासिक तब होगी, जब हम बड़े काम करेंगे, और हम यह ज़रूर करेंगे.

अगले साल 20 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति को रूप में शपथ लेने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने यूएस सीक्रेट सर्विस का भी धन्यवाद दिया. ट्रंप ने कहा कि राजनीति काफी टफ रही है. आपके समर्थन का धन्यवाद. इनके अलावा ट्रंप ने मेलानिया, डॉन, इवान्का, एरिक तथा टिफैनी को भी जीत के लिए धन्यवाद दिया.

ट्रंप ने इस मौके पर कहा कि भुलाए गए महिला और पुरुष अब भूले हुए नहीं रहेंगे. हम देश की आधारभूत संरचना में सुधार करेंगे और हमारा देश किसी से पीछे नहीं रहेगा.

जीत के भाषण में ट्रंप ने कहा कि हमारे पास आर्थिक सुधार के लिए बड़ी योजना है. हम अपना विकास दोगुना करेंगे. हम हर उस देश के साथ चलेंगे, जो हमारे साथ चलना चाहता है.

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमारा पूरा चुनाव प्रचार केवल प्रचार नहीं था. इसमें वे महिला और पुरुष जुड़े थे, जो अपना और अपने परिवार का बेहतर भविष्य सुरक्षित करना चाहते हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी बताया कि कुछ ही देर पहले हिलेरी क्लिंटन ने उन्हें फोन किया, और जीत के लिए बधाई दी है. उन्होंने कहा, मैंने भी उन्हें चुनाव के दौरान अच्छी चुनौती पेश करने के लिए बधाई दी. हम देश के लिए उनकी सेवा की कद्र करते हैं.


Scroll To Top
Translate »