
लखनऊ। स्मार्ट सिटी योजना के तहत उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और अयोध्या समेत सात राज्य प्रायोजित नगर निगमों में ट्रैफिक सिस्टम को बेहतर बनाने की कवायद चल रही है। साथ ही, अयोध्या में पशु जन्म नियंत्रण की योजना चलाई जाएगी, जिसमें एंटी रैबीज़ वैक्सीन भी पशुओं को उपलब्ध करवाई जाएगी।
इस बाबत शुक्रवार को उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय निदेशालय में हुई एसएलटीसी की बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन तथा नगर विकास विभाग श्री दीपक कुमार ने की। बैठक में अमृत योजना के राज्य मिशन निदेशक श्री अनुराग यादव, सचिव श्री विकास गोठलवाल और एमडी स्मार्ट सिटी मिशन डॉ. काजल समेत विभिन्न अधिकारियों एवं सम्बंधित सलाहकार की उपस्थिति रही।
प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए कि सभी योजनाएं अमल में लाकर जल्द से जल्द पूरी की जाएँ, ताकि जनता को त्वरित गति से सभी योजनाओं का लाभ मिल सके।
https://rashtriyadinmaan.com
