इसी श्रृंखला के प्रथम कडी में मेडिकल वैल्यू ट्रेवल व पर्यटन क्षेत्र के आवश्यकताओं, अपेक्षाओं व सम्भावनाओं को चिन्हित करने हेतु इस वर्कशॉप का आयोजन किया गया
अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने कहा कि सेवा निर्यात के क्षेत्र में असीमित सम्भावनाएं है

लखनऊ| अवस्थापना व औद्योगिक विकास, निवेश प्रोत्साहन, एन.आर.आई. तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग,मंत्री उ0प्र0 श्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’, के मुख्य अतिथित्व में तथा श्री नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव सूक्ष्म, लघु मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन उ0प्र0 की अध्यक्षता में आज ‘‘सेवा क्षेत्र से निर्यात को प्रोत्साहन’’ विषय पर होटल-द सेन्ट्रम, सुशांत गोल्फ सिटी में वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आये प्रमुख निर्यातकों को सम्बोंधित करते हुए मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी ने कहा कि निर्यात सभी देशों की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण आधार स्तम्भ होता है तथा देश के विकास में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021-22 में फरवरी 2022 तक प्रदेश से कुल 1,40,124 करोड़ रूपये का मर्चेन्डाइस निर्यात हुआ है जिसको अग्रेतर प्रोत्साहन प्रदान करने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा संचालित उपादानों में वृद्धि की जा रही है। परन्तु इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा सेवा क्षेत्र से होने वाले निर्यात में वृद्धि प्राप्त करने तथा प्रोत्साहन प्रदान करने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार द्वारा संचालित चैम्पियन सर्विस सेक्टर स्कीम के 12 क्षेत्रों में से पांच क्षेत्रों क्रमशः मेडिकल वैल्यू टेªवल, पर्यटन, शिक्षा, आईटी/आई.टी.ई.एस व लॉजिस्टिक्स का चयन प्रथम चरण में चैम्पियन सेक्टर्स के रूप में करते हुए राज्य सेवा क्षेत्र निर्यात नीति के प्रख्यापन का निर्णय शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर लिया गया है। उन्होनेें कहा कि इसी श्रृंखला के प्रथम कडी में मेडिकल वैल्यू ट्रेवल व पर्यटन क्षेत्र के आवश्यकताओं, अपेक्षाओं व सम्भावनाओं को चिन्हित करने हेतु इस वर्कशॉप का आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर मंत्री जी ने कहा कि मेडिकल वेल्यू ट्रेवल तथा पर्यटनके क्षेत्र में निर्यात प्रोत्साहन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए चिकित्सा, षिक्षा, एमवीटी से जुडे विभागों तथा स्टेक होल्डर्स से महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए है। उन्होंने कहा कि समस्त सुझावों को नोट किया गया है तथा उनको अमल मे लाते हुए सकारात्मक कदम उठाने का माननीय मंत्री जी ने आष्वासन दिया हुए उन्होंने कहा कि विगत पांच वर्षो में उत्तर प्रदेष उत्तम प्रदेष बना है जिसको सर्वोत्तम प्रदेष बनाने का सरकार का लक्ष्य है। उन्होने समस्त विभागों से अपेक्षा कि वे आपसी समन्वय स्थापित करते हुए चिकित्सा वैल्यू व पर्यटन से जुडी समस्याओं का समाधान करेगें तथा एक प्रभावषाली नीति निर्धारण में सहयोग देगें। उन्होने कहा कि विगत कुछ वर्षो मे प्रदेष एक आकर्षक निवेष प्रोत्साहक राज्य के रूप में स्थापित हुआ है उन्होने भरोसा दिलाया कि सरकार उद्यमियो तथा निवेषको की प्रत्येक समस्या का समाधान करने हेतु तत्पर है तथा एक कदम आगे बढकर कार्य करने हेतु कृत संकल्पित है।

इस अवसर पर श्री नवनीत सहगल अपर मुख्य सचिव ने कहा कि सेवा निर्यात के क्षेत्र में असीमित सम्भावनाएं है। आवष्यकता है तो उन सम्भावनाओं को चिन्हित करते हुए धरातल पर उतारने की। उन्होने कहा कि सेवा निर्यात के क्षेत्र में यह प्रथम वर्कषॉप है जिसमें हम श्रोता की भूमिका में है । उन्होने स्टेक होल्डर्स से अनुरोध किया कि वे अपनी आवष्यकताओं, अपेक्षाओं व सुझावों से अवगत कराये ताकि सेवा क्षेत्र निर्यात नीति निर्धारण करते समय उनका समाहित किया जा सके।
इस अवसर पर श्री मुकेष मेश्राम ने कहा कि प्रदेष में व्यापक धार्मिक, सांस्कृतिक व प्राकृतिक पर्यटन की सम्भावनायें हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन पर्यटन सम्भावनाओं को समाहित करते हुए विलेज, इको, एग्रो टूरिज्म के साथ-साथ वेलनेस टूरिज्म को प्रोत्साहित करने हेतु कार्ययोजना बना रही है। इस अवसर पर उन्होंने होटल एण्ड रेस्टोरेन्ट एसोसिएषन के साथ एक एम.ओ.यू. भी साईन किया।
इस अवसर पर डॉ अभय सिन्हा महानिदेशक, सेवा निर्यात प्रोत्साहन परिषद ने उत्तर प्रदेश के सेवा क्षेत्र से होने वाले निर्यात परिदृश्य पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर पर्यटन व चिकित्सा सेवा क्षेत्र से जुडी दिग्गज शख्सियत- श्री के के जयसवाल, प्रेसीडेन्ट, होटल एण्ड रेस्त्रां एसोसिएशन ऑफ नॉर्दर्न इण्डिया व उ0प्र0, श्री एस.एम. शिराज चेयर मैन टेªवल ऐजंेटस एसोसिएशन ऑफ यूपी एण्ड यूके चेप्टर, डॉ राकेश कपूर निदेशक मेंदान्ता, डॉ पंकज भारती परामर्शदाता एवं प्रबंध निदेशक डॉ भारती‘ज़्ा होलिस्टिक वेलनेस, श्री प्रमित मिश्रा, प्रतिनिधि अपोलो अस्पताल, डॉ संदीप कपूर प्रतिनिधि हेल्थ सिटी हॉस्पिटल, डॉ अर्पिता आनन्द, वरिष्ट दंत चिकित्सक व परामर्शदाता तथा डॉ प्रभा सिंह, एंटी एजिंग चिकित्सक व नॉन सर्जिकल एस्थेटिक्स ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये तथा य मंत्री जी को अपनी श्री प्रतीक हीरा, सी.ई.ओ. फिक्की ने मंत्रीजी को मेडिकल वैल्यू व पर्यटन से जुड़ी उद्यमियों की आवश्यकताओं व अपेक्षाओं से अवगत कराया।
इस अवसर पर श्री पवन अग्रवाल संयुक्त निर्यात आयुक्त, श्री उमेश चन्द, उपायुक्त उ0 प्र0 निर्यात प्रोत्साहन ब्यूरो, सहित पर्यटन व मेडिकल वैल्यू टेªवल क्षेत्र से जुडे हुए प्रमुख निर्यातक व उद्यमी उपस्थित रहें।
https://rashtriyadinmaan.com
