पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा भाजपा में शामिल, शाह ने किया स्वागत


2017_3$largeimg22_Mar_2017_175506566

 

नयी दिल्ली :  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा आज भाजपा में शामिल हो गये. उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. अमित शाह ने उनका स्वागत किया. कल से ही मीडिया में खबर आ रही थी कि कृष्णा भाजपा में शामिल हो सकते हैं.

 

 

* 29 जनवरी को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था एसएम कृष्णा ने
गौरतलब हो कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा ने इसी साल 29 जनवरी को कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया था. अपने इस्तीफे की घोषणा के साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर कई गंभीर आरोप भी लगाये थे. ज्ञात हो कृष्णा 1999 से 2004 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे थे. इसके अलावा वो विदेश मंत्री और महाराष्ट्र के राज्यपाल भी रह चुके हैं.

Scroll To Top
Translate »