फेसबुक पोस्ट पर फंसे सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा


 

 

2015_7image_16_59_036564981robert-llनई दिल्ली: लोकसभा में आज बीजेपी ने सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा को आड़े हाथों लिया। सदन में आज रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किया गया। स्पीकर ने इसे प्रिविलेज कमेटी को भेज दिया।

सदन में बीजेपी सांसद अर्जुन मेघवाल ने रॉबर्ट वाड्रा के फेसबुक पोस्ट पर सवाल उठाया और कहा कि ये संसद का अपमान है। उन्होंने नोटिस देते हुए इस पर बोलने का समय मांगा। इस पर कांग्रेस की तरफ से भा विरोध जताया गया।

बता दें कि वाड्रा ने हाल ही में फेसबुक पर पोस्ट किया था कि संसद शुरू हो गई है और साथ ही सांसदों के संकीर्ण सियासी दांवपेच भी। भारत की जनता बेवकूफ नहीं है, इस तरह का नेतृत्व देखकर अफसोस होता है। अर्जुन मेघवाल ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा ने भद्दी टिपणी की है। इसीलिए नोटिस हमने दिया है कि वाड्रा को बुलाया जाए। वहीं बीजेपी सांसद प्रहलाद जोशी ने कहा कि वाड्रा को बुलाया जाना चाहिए और दंडित किया जाना चाहिए।


Scroll To Top
Translate »