मेला सुधारने के लिए पहुंचे अधिकारी


इलाहाबाद। बारिश और प्रशासनिक अव्यवस्था का शिकार बने माघ मेला क्षेत्र को मकर संक्त्राति स्नानपर्व के दो दिन पहले रविवार को सजाने संवारने मंडलायुक्त और जिलाधिकारी पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने मेला क्षेत्र का दौरा किया और अधिकारियों को चौबीस घटे के भीतर सभी व्यवस्था चाक चौबंद करने का निर्देश दिया। मेला क्षेत्र पहुंचे अधिकारियों ने बारिश से प्रभावित हुए माघ मेला क्षेत्र के प्रशासनिक पंडालों को ठीक किए जाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कटान क्षेत्र पर निगरानी रखने, स्नान घाटों को तेजी से तैयार करने और कल्पवासियों और साधु संतों के शिविरों के आसपास से जमा पानी
की निकासी व साफ-सफाई का
निर्देश दिया।


Scroll To Top
Translate »