
बीकापुर, देवबंद तथा मुजफ्फरनगर सदर विधान सभा के उपचुनाव के कारण उक्त क्षेत्रों में ब्लाक प्रमुखों के चुनाव स्थगित
लखनऊ,। राज्य निर्वाचन आयोग उ.प्र.(पंचायत एवं नगरीय निकाय) द्वारा 18 जनवरी 2016 को जारी की गयी अधिसूचना के अनुसार प्रदेश के समस्त जनपदों (जनपद गौतमबुद्ध नगर की समस्त क्षेत्र पंचायतों तथा गोण्डा जनपद की क्षेत्र पंचायत मुजेहना को छोड़कर) में प्रमुख क्षेत्र पंचायत के निर्वाचन हेतु जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (प्रमुख क्षेत्र पंचायत) की सार्वजनिक सूचना 01 फरवरी 2016 को निर्गत कर 07 फरवरी, 2016 को निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण कराया जाना नियत है।
राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद फैजाबाद में बीकापुर, जनपद सहारनपुर में देवबंद एवं जनपद मुजफ्फरनगर में सदर विधान सभा क्षेत्र में उपचुनाव प्रस्तावित है जिनका कार्यक्रम 20 जनवरी से 16 फरवरी 2016 तक है। एक ही साथ विधान सभा उपचुनाव एवं प्रमुख क्षेत्र पंचायत के चुनाव कराये जाने में कठिनाई होगी अतः विधान सभा उपचुनाव वाले जनपदों फैजाबाद, सहारनपुर एवं मुजफ्फर नगर में प्रमुख, क्षेत्र पंचायतों के निर्वाचन स्थगित करने का निर्णय राज्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा लिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग (पंचायत एवं नगरीय निकाय) द्वारा जनपद फैजाबाद, सहारनपुर एवं मुजफ्फर नगर के विधान सभा क्षेत्रों में उप चुनाव के कारण प्रमुख क्षेत्र पंचायत के पदों पर सामान्य निर्वाचन अग्रिम आदेशों तक स्थगित किये जाने से सम्बंधित संशोधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है।
https://rashtriyadinmaan.com
