राहुल-प्रियंका से मिलकर भावुक हुआ परिवार, बताया पूरा घटनाक्रम


हाथरस |हाथरस केस लगातार चौथे दिन सुर्खियों में है। गैंगरेप पीड़िता को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी को देर शाम हाथरस पहुंच गए हैं। भारी भीड़ के बीच घर में दोनों नेताओं ने परिजनों से बातचीत की। इसके पहले नोएडा के डीएनडी पर कड़ी सुरक्षा के बीच राहुल और प्रियंका गांधी डीएनडी से हाथरस के लिए रवाना किया गया था। नोएडा से राहुल को पांच लोगों के साथ हाथरस आने की अनुमति दी गई थी। वहां अधिक भीड़ इकट्ठी होने के कारण पुलिस को उन्हें काबू करने के लिए लाठीचार्ज भी करना पड़ा। 

लाइव अपडेट :

 -राहुल-प्रियंका से मिलकर भावुक हुआ परिवार, सिलसिलेवार तरीके से बताया पूरा घटनाक्रम

– बातचीत के दौरान प्रियंका परिवार को लगातार बंधाती रहीं ढांढस

– प्रियंका ने मां को गले लगाया और न्याय की लड़ाई में साथ का किया वादा

– आसपास के सभी घरों की छतों पर बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

– सुरक्षा और मीडियाकर्मियों की भारी मौजूदगी ने बढ़ाई दिक्कतें

– अंधेर में डूबे गांव को वाहनों और टार्च की रोशनी से मिला सहारा

– बूलगढ़ी में पीड़ित परिवार से मिल रहे हैं राहुल और प्रियंका गांधी, घर के भीतर परिवार के साथ कुछ रिश्तेदार व कांग्रेस नेता ही मौजूद। 

-बाहर किया था बैठने का इंतजाम पर भीड़ के चलते कमरे में मुलाकात। 

घर के बाहर बड़ी संख्या में मीडिया और सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी


Scroll To Top
Translate »