
नई दिल्ली. पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा ने एक बार फिर मोदी सरकार और मध्य प्रदेश सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है. उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ 1 जून से 10 जून से गांव बंद रखेंगे. सिन्हा ने भावांतर योजना और मध्य प्रदेश में किसानों की हालत पर चिंता जाहिर की है. यशवंत सिन्हा ने कहा कि मध्य प्रदेश में किसानों के लिए लागू भावांतर योजना को एक माॅडल बताया जा रहा है, लेकिन भावांतर योजना ने राज्य के किसानों को भिखारी बना दिया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के घोषणापत्र में लिखा था सरकार लागत मूल्य पर 50 फीसदी अधिक जोड़कर लाभकारी मूल्य देगी.
अब सरकार किसानों को A2+FL लागत मूल्य पर 50 फीसदी जोड़कर लाभकारी मूल्य देगी जो किसान के साथ धोखा है, क्योंकि मांग C2 लागत मूल्य पर 50 फीसदी जोड़कर लाभकारी मूल्य देने की मांग है. उन्होंने कहा कि अंतिम बजट में सरकार ने क्यों घोषणा की. रबी फसल से लागु होगा. यानि अगले साल लागु होगा. देश में किसान मुश्किल दौर में है. उन्होंने कहा कि 1 जून से 10 तक गांव को बंद रखेंगे. उन्होंने कहा कि शहर में रहने वालों लोग इंतजाम कर लें और वे लोग भी इसमें शामिल हों. राष्ट्रीय किसान महासंघ जो 110 किसान संगठनों का मंच है ने कहा कि 1 से 10 जून तक 3 मांग को लेकर देशव्यापी गांव बंद कार्यक्रम आयोजित कर रहा है. महासंघ ने कहा कि गांव बंद कार्यक्रम के तहत किसान अपना दूध, फल, सब्जी, अनाज शहर नहीं भेजेंगे न खुद शहर जायेंगे.
किसानों की 3 मांगें
1- पूरे देश के किसानों को कर्ज मुक्त किया जाए.
2-लागत मूल्य पर 50 फिसदी जोड़कर लाभकारी मूल्य दिया जाए.
3-किसानों को आय सुनिश्चत की जाए.
किसान महासंघ ने छह जून को मंदसौर में सारे किसान जमा होंगे पिछले साल शहीद हुए किसान को श्रदांजलि दी जायेगी. उन्होंने कहा कि 8 जून को किसान देशव्यापी असहयोग दिवस मनाएंगे. साथ कहा कि 10 जून को 2 बजे तक भारत बन्द रहेगा. आंदोलन अहिंसक रहेगा.
https://rashtriyadinmaan.com
