लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने सपा पर आरोप लगाया है कि समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष के ही साथ ब्लाॅक चुनाव गुंडागर्दी के दम पर जीत। है। इस मामले में बहुजन समाज पार्टी ने कहा है कि सत्ताधारी दल को इस बात से भले ही संतुष्टि मिल गई हो लेकिन आम जनता के बीच पार्टी की साख और बेकार हो गई है। मायावती ने राज्य में बढ़ते अपराधों की ओर भी संकेत किया।
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रदेश में बसपा की विभिन्न इकाईयों के वरिष्ठ पदाधिकारियों व प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बसपा सर्वजसमाज के आधार पर कार्य करेगी। अर्थात् सर्वसमाज में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने को लेकर मिशनरी कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा चुने गए जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव में बसपा सबसे आगे रही थी।
उन्होंने आरोप लगाया कि सपा ने चुनावों में सरकारी मशीनरी और फंड का दुरूपयोग किया। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि आगामी समय में स्थानीय निकाय के तहत विधान परिषद के चुनाव होने हैं। इन चुनावों के लिए सपा आपराधिक और पारिवारिक स्तर के प्रत्याशियों को मैदान में अवसर दे रही है। यह पार्टी की साख को प्रभावित कर सकता है।
बहुजन समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह के हालात को लेकर यह कहा जा सकता है कि समाजवादी पार्टी की सरकार के शेष दिनों में प्रदेश की जनता को बुरे दिनों का सामना करना पड़ रहा है। मायावती ने यह भी कहा कि विपरीत और विषम परिस्थितियों के बाद भी बहुजन समाज पार्टी के लोगों को ऐसे लोगों की सहायता करनी होगी जो पीडि़त हैं अथवा जरूरतमंद हैं।
https://rashtriyadinmaan.com

