केडीए 10 से 17 अक्टूबर तक नवरात्र पर लगायेगा फ्लैट बिक्री मेला —वीसी किंजल सिंह


WhatsApp Image 2018-10-08 at 10.26.22 PM

कानपुर । केडीए नवरात्र के अवसर पर 10 से 17 अक्टूबर तक आम जनता को तोहफा देने के लिए अपने फ्लैटों की बिक्री का मेला लगायेगा । विकास नगर स्थित सिग्नेचर ग्रीन्स सिटी में यह मेला लगेगा । मेले में शताब्दी नगर स्थित 6.40लाख रूपये कीमत वाले ईडब्ल्यूएस फ्लैट से लेकर सिग्नेचर सिटी के 58.30 लाख रुपए वाले थी बीएचके के फ्लैट बेचे जायेगे।

यह जानकारी देते हुए केडीए वीसी किंजल सिंह ने बताया कि ईडब्ल्यूएस फ्लैट के लिए पच्चीस फीसदी व बाकी के लिए पचास फीसदी धनराशि का भुगतान कर फ्लैटों पर तुरंत कब्जा पाया जा सकेगा । ईडब्ल्यूएस फ्लैट वहीं ले सकेगा जिसकी सालाना आय तीन लाख से कम होगी ।

वीसी किंजल सिंह ने बताया कि एल आईजी फ्लैटों की कीमत 11.50 लाख से 16, लाख रुपए तक होगी । फ्लैटों की कीमत की पांच प्रतिशत धनराशि जमा कर पंजीकरण कराया जा सकेगा । 90, दिनों में फ्लैट की पूरी कीमत चुकाने वालों को पांच फीसदी की अतिरिक्त छूट मिलेगी । पीएम आवास के अन्तर्गत ब्याज मे छूट की सुविधा भी मिलेगी ।

उन्होंने ने बताया कि एल आईजी और ईडब्ल्यूएस के फ्लैट पहली बार पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेंगे । पहले इन फ्लैटों का आंबटन होता था ।
वीसी किंजल सिंह ने बताया कि फ्लैट सुलभ आवास, शताब्दी नगर योजना, रामगंगा एन्क्लेव , शताब्दी नगर, केडीए ड्रीम्स, शताब्दी नगर, सुलभ आवास, शताब्दी नगर, केडीए हाईट्स, कल्याणपुर बिठूर रोड, केडीए ग्रीनस, मैनावती माग और सिग्नेचर सिटी विकास नगर में उपलब्ध है ।

 


Scroll To Top
Translate »