युद्ध में हताहत सैनिकों के परिवार को मिलने वाली आर्थिक मदद में चार गुना इजाफा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह


अभी युद्ध में शहीद होने वालों और 60 प्रतिशत या उससे अधिक अपंगता झेलने वालों के अलावा कई अन्य श्रेणी के तहत आने वाले सैनिकों को दो लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।

यह मदद पेंशन, सेना की सामूहिक बीमा, सेना कल्याण निधि और अनुग्रह राशि के अलावा दी जाती है। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया, “रक्षा मंत्री ने युद्ध हताहतों की सभी श्रेणी के परिवारों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता दो लाख रुपये से बढ़ाकर आठ लाख रुपये करने को सैद्धांतिक स्वीकृति दी।”


Scroll To Top
Translate »