
वॉशिंगटन. अमेरिकी के वॉशिंगटन में एक शॉपिंग मॉल में शुक्रवार रात को गोलीबारी हुई है. गोलाबारी वॉशिंगटन के कास्केड मॉल में हुई. यूएस मीडिया के मुताबिक गोलीबारी में चार लोगों को मौत हो गई है. फिलहाल गोलीबारी में किसी अन्य के घायल होने की खबर नहीं है. हादसे में जीवित बचे लोगों को बस से पास से गिरजाघर ले जाया जाएगा. इस सिलसिले में कासकेड मॉल में स्टोरों की तलाशी ली जा रही है. यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्धों ने अचानक मॉल में फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. गोलीबारी की अवाजें सुनते ही मॉल में लोगों इधर-उधर भागने लगे. मौके पर लोग चिल्लाते भी दिखे. यह मॉल बेहद व्यस्त इलाके में है. पुलिस को जैसे ही गोलीबारी की सूचना मिली वैसे ही वह मौके पर पहुंच गई.
https://rashtriyadinmaan.com
