लखनऊ. यूपी में बुधवार से पांच दिन सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। बैंकों में चार दिन की छुट्टी रहेगी। इस दौरान केवल वे ही सरकारी ऑफिस खुलेंगे, जहां शनिवार को छुट्टी नहीं होती है। इसलिए आपके पास मंगलवार का ही समय है, सारे सरकारी काम निपटा लीजिए, वहीं 24 से 27 दिसम्बर तक सभी बैंक भी बंद रहेंगे।
गौरतलब है कि 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह जयंती पर छुट्टी है। प्रदेश सरकार ने निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत 24 दिसम्बर को बारावफात का अवकाश घोषित किया है। वहीं, 25 को क्रिसमस का अवकाश रहेगा। माह का अंतिम शनिवार होने के कारण 26 दिसम्बर को भी बैंक बंद रहेंगे।
सचिवालय समेत सभी कार्यालय सोमवार को ही खुलेंगे। हालांकि, 27 को रविवार है। 23 दिसम्बर को चौधरी चरण सिंह जयंती का अवकाश होने के बावजूद बैंक खुले रहेंगे।
https://rashtriyadinmaan.com

