उड़ान भरते समय विमान में लगी आग


flightनई दिल्ली। दिल्ली से भोपाल जा रहे जेट एयरवेज के एक विमान 9 डब्ल्यू 2654 के इंजन में आग लगने से दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह अफरा-तफरी फैल गई। हालांकि समय रहते इस विमान के इंजन में लगी आग पर दमकल की गाड़ियों ने काबू पा लिया। जानकारी के मुताबिक विमान में सवार सभी 70 यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है।
बताया जा रहा है कि दिल्ली एयरपोर्ट [इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट] से उड़ान भरते समय रनवे पर ही विमान के इंजन में आग लग गई। समय रहते ही आपातकाल टीम ने सभी सवार 70 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया। इंजन में लगी अचानक आग के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।


Scroll To Top
Translate »