पूर्व सहायक आवास आयुक्त वी के चौधरी 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार


मेरठ पुलिस शुक्रवार सुबह अचानक वीके चौधरी के गोमतीनगर के विनीतखंड (बी-1/126) स्थित आवास पर पहुंची। पहले अंदर मौजूद गार्ड ने दरवाजा ही नहीं खोला। हालांकि बाद में कई बार कहने पर गेट खुला। फिर वीके चौधरी ड्राइंग रूम में आए। करीब पौन घंटे तक मेरठ के दौराला थाने से आए इंस्पेक्टर अपराध इन्द्रपाल सिंह ने अरेस्ट वारंट दिखाया। फिर 10 मिनट की मोहलत ली। इसके बाद ही पुलिस उन्हें लेकर गोमती नगर थाने पहुंची। यहां से उन्हें कस्टडी रिमांड के लिए कोर्ट ले जाया गया।
वीके चौधरी (विपिन कुमार चौधरी) एनआरएचएम घोटाले में भी 30 मई, 2012 में गिरफ्तार हुए थे। इस मामले में नौ मुकदमे उनके खिलाफ दर्ज थे। वीके चौधरी पैकफेड के एमडी भी रह चुके हैं।


Scroll To Top
Translate »