नई दिल्ली। पूर्व भाजपा नेता जसवंत सिंह को सिर में चोट लगने की वजह से यहां सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया है। घर पर फिसल कर गिर जाने की वजह से उनके सिर में चोट लगी है।
सूत्रों ने बताया कि 76 वर्षीय पूर्व रक्षा मंत्री कल रात करीब 11 बजे अपने घर में गिर पड़े थे। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। आज सुबह पांच बजे उनका ऑपरेशन किया गया।
वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने भी अस्पताल पहूंचकर जसवंतसिंह की स्वास्थ्य की जानकारी ली।
सिंह को इस साल के शुरू में भाजपा ने लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया था। सिंह ने तब राजस्थान के बाड़मेर संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया जिसके बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। वह इस चुनाव में हार गए थे।
https://rashtriyadinmaan.com
