यूपी के पूर्व सीएम एनडी तिवारी की हालत नाजुक, आईसीयू में भर्ती


NBT-image

 

नई दिल्ली |   कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी को ब्रेन हेमरेज के बाद दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तिवारी की स्थिति गंभीर बनी हुई है और वह फिलहाल आईसीयू में भर्ती हैं।
बताया जा रहा है कि सुबह ब्रेन स्ट्रोक के बाद एनडी तिवारी का आधा शरीर लकवाग्रस्त हो गया है।

एनडी तिवारी के बेटे शेखर तिवारी ने बताया कि सुबह चाय पीते समय अचानक वे बेहोश हो गए, जिसके बाद हम तुरंत उन्हें लेकर अस्पताल भागे। बता दें कि 91 वर्षीय एनडी तिवारी तीन बार यूपी और एक बार उत्तराखंड के सीएम रह चुके हैं।


Scroll To Top
Translate »