
लखनऊ । जीडीए में एक ओएसडी है सुशील कुमार चौबे । कल उनकी कार्यशैली को लेकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपनी पेंशन व बकाये की मांग को लेकर जीडीए में प्रदर्शन किया ।
उनके आफिस में घुसे और फाइलें दबाये रखने को कहा । खोजने पर करीब पचास फाइलें मिली भी ।
सुशील चौबे, प्रवर्तन के नोडल अधिकारी भी है जोन छ से उनका विशेष लगाव है । यह जोन जीडीए का क्रीम समझा जाता है जिसे यह अधिकारी काफी लम्बे समय से देख रहे हैं ।
इतना ही नहीं जोन 6, में इनके चहेते अवर अभियंताओं की टीम भी तेनात है । जिसमें कई तो दो तीन वर्षों से इसी जोन में तैनात हैं , उनका तबादला दूसरे जोनों में नहीं हो सका है ।
https://rashtriyadinmaan.com
