संजय सिंह से पहले समाजवादी पार्टी के नीरज शेखर भी पार्टी और राज्यसभा की सदस्यता छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। सिंह और शेखर दोनों का ताल्लुक उत्तर प्रदेश से है जहां की विधानसभा में भाजपा के पास प्रचंड बहुमत है। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा इन दोनों नेताओं को राज्यसभा भेज सकती है।
वैसे, कुछ दिनों पहले ही तेलुगू देसम पार्टी के चार राज्यसभा सदस्य भी भाजपा में शामिल हो गए थे। कांग्रेस से इस्तीफे की घोषणा करते हुए सिंह ने कहा था कि कांग्रेस अब भी अतीत में जी रही है और उसे भविष्य के बारे में कुछ पता नहीं है। आज के समय में देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। अगर देश उनके साथ है तो मैं भी उनके साथ हूं।
https://rashtriyadinmaan.com

