सुखा राहत का पैसा वितरित न कर पायी सरकार केन्द्र सरकार को कटघरे में खड़ा करने में जुटी —— विजय बहादुर पाठक


rrrrddfrertfffdfredr4लखनऊ |  भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि केन्द्र सरकार से अब तक धन आवंटन को लेकर केन्द्र सरकार को कटघरे में खड़ा करने में जुटी अखिलेश सरकार प्राप्त धन खर्च हो इसकी चिन्ता भी करे। पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि मोदी सरकार ने वर्षो से लम्बित अनपरा-उन्नाव 765 किलो वाट की ट्रांसमिशन लाइन को जोड़ने की एक झटके में मंजूरी दे दी। विशेष महत्व की लम्बित परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृत कर राज्य के विकास को गति दी जाये यह पहल कर रही है किन्तु सुखा राहत का पैसा मिलने के बाद भी वितरित न कर पायी अखिलेश सरकार को मंत्री केन्द्र सरकार के राजनैतिक कारणों से कोसने में जुटे है।
सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर मंत्री शिवपाल यादव के कथन कि केन्द्र सरकार लम्बित परियोजनाओं के लिए पैसा नहीं दे रही है पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा 14वें वित्त आयोग से राज्य को मिलने वाली राशि का अंश जारी हो गया है। जिन परियोजनाओं के बारे में राज्य तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराते हुए अवगत करा रहा है, उन्हें तत्काल मंजूरी देते हुए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। अभी पिछले दिनां प्रधानमंत्री के साथ हुई राज्य के अधिकारियों से वीडियों कांफ्रेन्सगिंक के दौरान प्रधानमंत्री ने ऊर्जा के संकट से जूझ रहे उ0प्र0 को 765 किलोवाट ट्रांसमिशन लाइन योजना को जोड़ने की मंजूरी दी। जब कि ये परियोजना 2010 से लम्बित थी।
उन्होंने कहा कि हम विकास की गाथा में केन्द्र बनाम राज्य नहीं करना चाहते है हम सबका साथ और सबके विकास की नीति पर चलने वाले लोग है जानते है सबको साथ लेकर ही विकास के नये आयाम खड़े किये जा सकते है इसलिए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नीति आयोग में सबकी भागेदारी करते हुए मिल-जुल कर योजना बनाने की संरचना की। मोदी सरकार ने राज्यों को 10 प्रतिशत अतिरिक्त धनराशि देने का निर्णय किया इससे उ0प्र0 को लगभग 27 हजार करोड़ रूपये अधिक मिलेगे। जहां तक लम्बित परियोजनाओं का सवाल है वीडियों कांन्फ्रेन्सिंग के दौरान खुद प्रधानमंत्री ने मुख्य सचिव को कहा जो परियोजनाएं लम्बित है उनके बारे में अवगत कराये।
श्री पाठक ने कहा कि दरअसल अपनी नाकामियों एवं अपने ऊपर उठ रहे सवालों से बचने से जुगत में जुटे सपाई केन्द्र सरकार पर तोहमत मढ़ बचाव में जुटे है। बिजली को लेकर कोयला न मिलने की शिकायत करने वाले लोग ये क्यों नहीं बताते कि केन्द्र सरकार की नीतियों के चलते आज सभी पावर प्लाटों में प्र्याप्त मात्रा में कोयले की आपूर्ति है केन्द्रीय विद्य़ुत प्राधिकरण के अनुसार कई जगहों पर 45 से 50 दिनों तक के बिजली उत्पादन के लिए कोयले के स्टाक मौजूद है। ये बिजली घर अपनी क्षमता के अनुरूप विद्युत उत्पादन नहीं कर पा रहे है तो क्या केन्द्र सरकार दोषी है ?
उन्होंनेे कहा कि राज्य में लगातार केन्द्रीय निधी के पैसे की बंदरबांट जारी है बुन्देलखण्ड में जिस तरह से शासकीय धन की लूट हुई वो जग जाहिर है मनरेगा के घोटाले आज भी चर्चा में है और उन घोटालों को अंजाम देने वाले लोग सत्ताशीर्ष के इर्द-गिर्द पाये जा रहे है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा राज्य के कद्दावर मंत्री है शिवपाल यादव  केन्द्र पर आरोप मढ़ने के बजाय योजनाओं के लिए आंटित धन का सदुपयोग हो समय से खर्च हो जाये इसकी चिन्ता करें क्यो कि पिछले तीन वर्षो से अपने स्वीकृत बजट को ही न खर्च कर पाने आरोपी है अखिलेश सरकार।

 


Scroll To Top
Translate »