बसपा के चार विधायक भाजपा में


1473681126574bjp

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी के चार विधायकों ने आज भाजपा का दामन पकड़ मायावती को बड़ा झटका दिया है । पार्टी के राज्य मुख्यालय पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बेहट (सहारनपुर) से विधायक महावीर राणा, तिलहर (शाहजहांपुर) से दो बार के विधायक रोशनलाल वर्मा, पलिया (लखीमपुर) से विधायक रोमी साहनी तथा नहटौर (बिजनौर) से विधायक ओम कुमार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।


Scroll To Top
Translate »