सपा ने भी खेला ब्रम्हाण कार्ड
लखनऊ,। कांग्रेस, बसपा के बाद समाजवादी पार्टी ने भी ब्राह्मण मतदाताओं को लुभाने के लिए अपना कार्ड खेल दिया है। अखिलेश मंत्रिमंडल के आंठवें विस्तार में सोमवार को तीन ब्राह्मण चेहरे को शामिल किया गया। मनोज पांडे, शिवाकांत ओझा और अभिषेक मिश्रा को कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया गया। इसके अलावा दो मुस्लिम और एक ओबीसी चेहरा भी अखिलेश मंत्रिमंडल में शामिल हुए।
गवर्नर राम नाईक ने राजभवन के गांधी भवन में मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके सीएम अखिलेश यादव के अलावा सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि कांग्रेस ने शीला दीक्षित को अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाकर ब्राह्मण वोटरों को रिझाने की कोशिश की है। वहीं बसपा के सतीश चंद्र मिश्रा ने रविवार को गोरखपुर में कहा कि ब्राह्मणों को उनका हक़ सिर्फ बसपा दिला सकती है। ज्ञात हो कि पिछले दिनों भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त किए गए गायत्री प्रजापति आज फिर से कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
वहीं पीलीभीत से विधायक हाजी रियाज और बलिया के विधायक जियाउद्दीन रिजवी को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। आज होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में चार नए चेहरे शामिल किए गए और चार मंत्रियों का प्रमोशन हुआ। प्रमोशन पाने वाले मंत्रियों के नाम यासिर शाह, शंखलाल मांझी, रविदास मेहरोत्रा और नरेन्द्र वर्मा। इसके अलावा खाद्य और रसद राज्यमंत्री पप्पू निषाद को मुख्यमंत्री ने बर्खास्त कर दिया। जिन चार नये मंत्रियों को शपथ दिलायी गयी उनमें जियाउद्दीन रिजवी, गायत्री प्रसाद प्रजापति, मनोज पाण्डेय, शिवाकांत ओझा है। इसके अलावा छह मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री के रूप में पदोन्नति दी गयी जिसमें हाजी रियाज अहमद, यासिर शाह, रविदास मेहरोत्रा, अभिषेक मिश्रा, नरेन्द्र वर्मा, शंखलाल मांझी है। इसके अलावा अखिलेश यादव ने राज्य मंत्री पप्पू निषाद को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया है।
https://rashtriyadinmaan.com
