पत्रकारों ने लखनऊ प्रेस क्लब में दी दिवंगत पत्रकार को श्रद्धांजलि
लखनऊ। वरिष्ठ पत्रकार एन यादव को पत्रकार सत्ता परिवार की ओर से सोमवार को प्रेस क्लब में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर शोक सभा भी आयोजित की गई। वरिष्ठ पत्रकारों ने कहा कि एन यादव के निधन से पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति हुई है। वे व्यक्ति नहीं, चलती फिरती संस्था थे। वे अत्यंत मिलनसार, यारबाज और सहृदय पत्रकार थे, दूरदर्शी सोच के धनी थे। वे एक ऐसी शख्शियत थे, जिन्होंने पत्रकारिता क्षेत्र को अपने जीवन के चार अमूल्य दशक दिए हैं।वक्ताओं ने कहा कि उनका हर क्षण अपने देश-प्रदेश गांव-जवार के लोगों के कल्याण को समर्पित रहा है। वह कहते थे कि गांव की उपेक्षा कर शहर विकसित नहीं हो सकता और शहर की अनदेखी कर गांव आगे नहीं बढ़ सकते। हर किसी को खुश देखना। उनका स्वभाव था। किसी को निराश नहीं होने देते थे। उनके संपर्क में जो भी आया, उसकी समस्याओं का यथासंभव समाधान कराया।
इस मौके पर पत्रकार सत्ता के प्रबंध निदेशक शबी हैदर, महाप्रबंधक एसवी सिंह, विनोद अग्रवाल, जोखू तिवारी, पूर्व सभासद सुशील दुबे, वरिष्ठ पत्रकार आनन्द शुक्ल, शैलेन्द्र यादव, अखिलेश कृष्ण मोहन, आलोक मिश्र, रोहित सिंह अनिल श्रीवास्तव आदि ने दिवंगत पत्रकार के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला और उनके पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन सियाराम पांडेय शांत ने किया। इस अवसर पर शहर के सैकड़ों पत्रकार उपस्थित थे।
https://rashtriyadinmaan.com
