जीडीए सिटी फॉरेस्ट में टॉय ट्रेन चलायेगा, शासन को भेजा प्रस्ताव —- कंचन वर्मा


 

 

 

lucknow | रहेड़ा स्थित सिटी फॉरेस्ट में लोग टॉय ट्रेन का आनंद उठा सकेंगे इसके लिए रेल मंत्रालय ने तैयारी शुरू कर दी। मंत्रालय ने टॉय ट्रेन के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण से सहमति मांगी है। सहमति देते हुए जीडीए जमीन देने के लिए तैयार है। जीडीए वीसी कंचन वर्मा ने बताया कि रेल मंत्रालय ने शासन को टॉय ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा है।

वीसी कंचन वर्मा ने बताया कि जीडीए सिटी फॉरेस्ट में टॉय ट्रेन चलाने के लिए जमीन देने को तैयार है। यहीं पर ट्रेन के लिए ट्रैक व अन्य जरूरी निर्माण कराए जाएंगे। इसके लिए उद्यान अनुभाग को सर्वे करने के निर्देश दिए है।

अनुभाग सर्वे कर तय करेगा कि इस पर कितना खर्च आएगा। 150 एकड़ में फैला है सिटी फॉरेस्टजीडीए ने साल 2013 में राजनगर एक्सटेंशन के पास सिटी फॉरेस्ट विकसित किया था। 150 एकड़ में विकसित सिटी फॉरेस्ट को तीन चरणों में विकसित किया है। जीडीए के उद्यान अनुभाग ने 2017 तक 11 पॉकेट विकसित किए। यहां आम, जामुन, आंवला, औषधि सहित अन्य प्रजातियों के एक लाख से ज्यादा पेड़ लगाए हैं। इसके अलावा हर पॉकेट में झूले, बैठने के लिए बैंच, मैदान में घास, आकर्षक डिजाइन के पत्थर, साइकिलिंग ट्रैक, झील और तालाब, एडवेंचर जोन, किड्स जोन आदि लगाए हैं। यहां घोड़े और जीप की सवारी की व्यवस्था है।


Scroll To Top
Translate »