भाजपा और कांग्रेस ने राज्यपाल को दिया ज्ञापन
लखनऊ। शाहजहांपुर के पत्रकार जगेन्द्र सिंह की हत्या को लेकर भाजपा व कांग्रेस ने सपा सरकार को घेरने की रणनीति के तहत राज्यपाल राम नाईक को ज्ञापन देकर हत्या के आरोपी राज्य मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने व गिरफ्तार करने की मांग की है।
कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राम कृष्ण द्विवेदी, सत्यदेव त्रिपाठी, प्रदेश महासचिव ओंकारनाथ सिंह, प्रदेश प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, अमरनाथ अग्रवाल, सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव, हिलाल नकवी, सुरेन्द्र राजपूत व आरपी सिंह की ओर से राज्यपाल को ज्ञापन दिया गया। पत्रकार की हत्या की सीबीआई जांच कराने, मृतक आश्रितों को 20 लाख की सहायता देने व परिवार का सुरक्षा देने की मांग की गई है। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ला, प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक व हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव की ओर से राज्यपाल को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि यह स्थापित तथ्य है कि राज्य मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा मृतक को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। जब तक मंत्री को बर्खास्त नहीं किया जाता तब तक निष्पक्ष जांच संभव नहीं है। भाजपा ने मृतक के परिवार को 25 लाख की सहायता राशि देने की मांग की
https://rashtriyadinmaan.com
