
लखनऊ. यहां के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में बुधवार की रात एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लिफ्टमैन और उसके दो साथियों ने महिला को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
– जानकारी के मुताबिक, हरदोई जिले की रहने वाली विक्टिम अपने पति का इलाज कराने केजीएमयू आई थी। रात करीब 10:30 बजे खाना दिलाने के नाम पर लिफ्टमैन शिवकुमार महिला को अपने कमरे में ले गया, जहां संतोष और विनय नाम के दो लोग पहले से ही मौजूद थे।
– इसके बाद तीनों ने महिला को बंधक बनाया और गैंगरेप किया। महिला ने गुरुवार सुबह आराेपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शिवकुमार और संतोष को पुलिस ने अरेस्ट किया है। एक आरोपी फरार है। विक्टिम ने लिफ्टमैन और बाकी दाे गार्डों की पहचान कर ली है।
– बता दें 4200 बेड वाले केजीएमयू को एशिया का सबसे बड़ा हॉस्पिटल माना जाता है। 2016 में हॉस्पिटल को देश के बेस्ट मेडिकल काॅलेज की लिस्ट में 7वीं रैंक मिली थी।
–
https://rashtriyadinmaan.com
