एलडीए में मठाधीश और प्रवर्तन के दिग्गज अवर अभियंताओं पर तमाम शिकायतों के बाद भी अभी तक कार्रवाई नहीं
आखिर जीडीए ऐसी कार्रवाई एलडीए वीसी अब तक क्यों नहीं कर पा रहे हैं ?

लखनऊ। अवैध निर्माण हर विकास प्राधिकरण की छवि को धूमिल कर रहे हैं । चाहे बात गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण की हो या लखनऊ विकास प्राधिकरण की । अवैध निर्माण पूरी तरह से रूक नहीं पा रहे हैं लेकिन इनको करवाने वाले जिम्मेदार अभियंताओं पर भी अगर कारवाही न की जाए तो यह तो जानबूझकर छवि खराब करना है । जीडीए ने ऐसे अभियंताओं पर एक साथ कारवाही करते हुए प्रवर्तन के 16 अभियंताओं को बदल दिया या किनारे बैठा दिया है । पर एलडीए वीसी प्रवर्तन के मठाधीश और दिग्गज अभियंताओं को अभी ना तो हटा सकें है और ना ही बदल कर जोन से बाहर कर सकें है ।
आखिर जीडीए ऐसी कार्रवाई एलडीए वीसी अब तक क्यों नहीं कर पा रहे हैं ? समझ से परे है ।
एलडीए वीसी का सुधारवादी रवैया बहुत कुछ एलडीए में ठीक कर रहा है पर मठाधीश और प्रवर्तन के दिग्गज अवर अभियंताओं पर तमाम शिकायतों के बाद भी अभी तक कार्रवाई नहीं की गई है । एक, दो अवर अभियंताओं को बदलने के सिवा अभी तक जोन में जमें और घूम फिर कर प्रवर्तन में जमें अभियंता को बाहर का रास्ता नहीं दिखाया जा सका है । इससे अवैध निर्माणों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है ।
इतना ही नहीं कुछ अधिशासी अभियंता भी काफी लम्बे समय से एक ही काम देख रहे हैं उनके कामों में भी बदलाव नहीं किया गया है ।
https://rashtriyadinmaan.com
