जीडीए चीफ इंजीनियर पर मात्र दाे माह ही चला सीएम.अखिलेश यादव का आदेश


11001939_613597932118477_8570140175049828253_n

लखनऊ|  मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का विकास व भष्टाचार के मामले मे हमेशा से ही कडा़ रूख रहा है पर अनिमितताओ के कारण निलम्बित किये गये जीडीए चीफ इंजीनियर सुशील द्विवेदी पर उनका आदेश बस दाे माह ही चल सका है | रसूखदार इंजीनियर ने अपना निलम्बन जहां दाे माह मे ही समाप्त करा लिया वहीं पुन: जीडीए के चीफ इंजीनियर पद पर वापसी कर सीएम काे खुली चुनाैती दी है |

पिछले दिनाें सीएम.अखिलेश यादव गाजियाबाद गये थे तब वहां पर साइकिल ट्रैक के मामले में उनकाे कई अनिमितताओ की शिकायतें मिली साथ ही वहां की बिल्डर लॉबी ने जीडीए के चीफ इंजीनियर सुशील द्विवेदी की कमीशनबाजी की भी शिकायतें की थी  | इसपर सीएम ने तत्काल कायवाही करते हुए सुशील द्विवेदी काे निलम्बित कर दिया था |
सीएम अखिलेश के इस कदम से सारे प्रधिकरणाें व बिल्डर लॉबी मे यह संदेश गया था कि अनिमितताओ व भष्टाचार के मामले उनका रूख बहुत कडा़ है , लेकिन उनका यह आदेश ज्यादा दिनाें तक कायम नही रह सका |

चीफ इंजीनियर सुशील द्विवेदी की प्रधिकरण सेवा के पावर फुल इंजीनियराें मे गिनती हाेती है |उनके एक ऱिश्तेदार पीएमओ मे बताये जाते है जिनकी पंहुच का वह अपनी नाैकरी मे पूरा इस्तेमाल करते आये है|  इस बार भी उन्हाेने यही किया पीएमओ से जुगांड़ लगा कर मात्र दाे माह मे ही अपना निलम्बन वापस करा लिया बलि्क पुनःजीडीए के चीफ इंजीनियर पद पर तैनाती भी करा ली है.

उनके इस कदम के बाद प्रदेश के प्रधिकरणाें मे चर्चा शुरू हाे गई है कि सीएम अखिलेश यादव के आदेश काे रद्द करा कर सुशील द्विवेदी ने उनकाे खुली चुनाैती दे दी है |

Comment


Scroll To Top
Translate »