
लखनऊ । गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के मुख्य अभियंता विवेकानंद सिंह आज लम्बी सेवा के बाद रिटायर हो रहे हैं । वी. एन. सिंह की गिनती प्राधिकरण सेवा के बेहतरीन और मिलनसार मुख्य अभियंताओं में होती है । वह इससे पहले लखनऊ, कानपुर, बरेली और फिर गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण में तैनात रहे हैं ।
श्री सिंह जिस भी प्राधिकरण में रहे वहां के अभियंता, अधिकारीऔर कमचारी उनको आज तक याद करते हैं ।
विकास प्राधिकरण के बेहतरीन और कार्यकुशल मुख्य अभियंताओं में ललित मेहरोत्रा, एस एन त्रिपाठी, ओ पी मिश्रा, डी सी श्रीवास्तव की गिनती मुख्य रूप से होती है आज भी इन मुख्य अभियंताओं को प्राधिकरण के लोग याद करते रहते हैं ।
https://rashtriyadinmaan.com
