जीडीए उपाध्यक्ष रितु माहेश्वरी ने प्रदूषण फैलाने वाले आठ बिल्डरों पर 2.40 लाख जुर्माना लगाया


1

lucknow |   गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने एनजीटी के मानकों का प्रयोग नहीं करने वाले आठ बिल्डरों के खिलाफ 2.40 लाख रुपये का जर्माना लगाया है। इन सभी बिल्डरों को जल्द से जल्द जुर्माना भरकर एनजीटी के मानकों को पूरा करना होगा।

जीडीए उपाध्यक्ष रितु माहेश्वरी ने बताया कि एनजीटी ने प्रदूषण नहीं फैलाने वाले मानकों का प्रयोग करने के लिए निर्देश दिए थे। शहर के आठ बिल्डर इन मानकों का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। इसमें से जोन दो में एक, जोन तीन में दो, जोन चार में दो, जोन पांच में एक, जोन आठ में तीन बिल्डर है। उन्होंने बताया कि यह बिल्डर प्रदूषण फैला रहे हैं। यह निर्माणाधीन स्थल के चारों और सुरक्षा जाली नहीं लगाते हैं। साथ ही भवन सामग्री और सामग्री लाने वाले ट्रक को कवर नहीं किया जा रहा है। इनमें तीन बिल्डरों पर 50-50 हजार, तीन बिल्डर पर 20-20 हजार, तीन बिल्डर पर 10-10 हजार रुपये का जर्मुना किया है।

 

इन बिल्डरों पर हुआ जुर्माना, विवेक पुरवाल प्रबंधक पोलोजिक्स इन्फ्रा. प्राइवेट लिमिटेड मुरादनगर, सेल गर्ग लोहियानगर, विनोद कुमार पटेलनगर, देवेंद्र कविनगर, उषा गौतम प्रताप विहार, एसएमवी एजेंसीज प्राइवेट लिमिटेड एनएच-24, एमआर प्रोव्यू रियल टैक प्राइवेट लिमिटेड पसौंडा, अजय पाल नागर भौंपुरा रोड, भूरु कसाना लोनी है।

 

 


Scroll To Top
Translate »