नई दिल्ली: गलती से पाकिस्तान पहुंची गीता आज 14 साल बाद पाकिस्तान से दिल्ली पहुंच गई है। गीता करीब 14 साल पहले भटकते हुए पाकिस्तान पहुंच गई थी। कराची से सोमवार को विशेष विमान से गीता को दिल्ली लाया गया। गीता के साथ इधि फाउंडेशन के पांच लोग भी भारत आए है।
कराची रवानगी से पहले गीता ने ईदी की ओर से दिया गया सोने की चैन का तोहफा भी दिखाया। गीता के आने पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज उससे मुलाकात करेंगे और साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगी। इस दौरान गीता की बात समझने के लिए साइन लैंग्वेज स्पेस्लिस्ट भी मौजूद रहेंगे।
कहा जा रहा है कि भारत लौटने के बाद गीता का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा, क्योंकि विदेश मंत्रालय पहले ही कह चुका है कि टेस्ट पॉजिटिव रहा तो ही गीता को उनके परिजनों को सौंपा जाएगा। वरना दूसरे संस्थान में उसके रहने का इंतजाम किया जाएगा। बता दें कि बिहार के सहरसा के जनार्दन महतो ने गीता को अपनी बेटी बताया है और वे गीता को लेने के लिए बिहार के सहरसा से दिल्ली पहुंच गए है।
https://rashtriyadinmaan.com

