
लखनऊ,। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार सूबे में भ्रष्टाचार की जड़ों को उखाड़ने के प्रयास में लगे हैं, इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘गोमती रिवरफ्रंट’ की जांच के आदेश दिए थे। जिसके बाद मामले में दागी लोगों की सूची तैयार कर ली गयी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट्स की जांच के आदेश दिए थे। आदेश के मुताबिक, 45 दिनों के भीतर गोमती रिवरफ्रंट की जांच को पूरा किया जाए। जिसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच का जिम्मा हाई कोर्ट के किसी रिटायर्ड जज को सौंपने की बात कही थी। सूत्रों के मुताबिक, इसी संदर्भ में जांच के तहत गोमती रिवरफ्रंट में दागी इंजीनियरों की सूची तैयार कर ली गयी है। गौरतलब है कि, बीते कुछ समय पहले मुख्यमंत्री योगी रिवरफ्रंट का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान सीएम योगी को प्रोजेक्ट में कई गड़बड़ियाँ देखने को मिली थीं। जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने प्रोजेक्ट की जांच के आदेश दिए थे।ख्यमंत्री योगी के आदेश के बाद रिवरफ्रंट के दागी इंजीनियरों की सूची तैयार कर ली गयी हैं।
गौरतलब है कि, मामले में करीब 1600 करोड़ का घोटाला हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रिटायर इंजीनियर रूप सिंह का नाम सूची में शामिल हैं।इसके साथ ही इंजीनियर अजय यादव, अनिल यादव, आशीष यादव, एसपी सिंह, अनिल कुमार, ओपी यादव, विशाल, संजीव मिश्र, एसके. सिंह आदि के नाम सूची में शामिल हैं।
https://rashtriyadinmaan.com
