प्रदेश सरकार किसान विरोधी – डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी


unnamedलखनऊ |  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं हैं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश में व्याप्त अराजकता और प्रदेश सरकर की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेश व्यापी, जिलाशः आन्दोलन की श्रंखला के अन्तर्गत बागपत जिला मुख्यालय पर आयोजित धरने में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित किया।
प्रदेश अध्यक्ष डा0 बाजपेयी ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने चुनावी घोषणा पत्र में किसानों से किये वादो को पूरा नहीं कर रही है किसान उत्पीड़न के शिकार हो रहे है। प्रदेश में प्राकृति आपदा के शिकार मुआवाजे के लिये दर-दर की ठोकरे खाने को विवश हो रहे है। प्रदेश सरकार द्वारा बिजली मूल्य वृद्धि पूरी तरह जन विरोधी है। प्रदेश सरकार बिजली चोरी और भ्रष्टाचार को रोकने में पूरी तरह विफल हुर्ह है।
प्रदेश अध्यक्ष डा0 बाजपेयी ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम है कानून का इकबाल खत्म हो गया प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लेकर कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि वो प्रदेश की जनता को न्याय दिलाने और अराजकता से मुक्ति के लिये लम्बे संघर्ष को आगे आये।
बागपत धरने को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद डा0 सतपाल सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों के कल्याण के लिये संकल्पित है। केन्द्र सरकार किसानों के लाभ के लिये ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। बागपत में धरने पर पार्टी का मांग पत्र लने जिलाधिकारी नरेन्द्र शंकर पाण्डे आये।
बरेली में गांधी उद्यान के समक्ष आयोजित धरने को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि प्रदेश की सरकार दिशाविहीन है सरकार की कोई विचारधारा नहीं है। प्रदेश के युवाओं में निराशा है। सरकार जन सुविधाओं को लेकर बेपरवाह है। प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश में झूठ और लूठ की सरकार है। प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में व्यापारियों को उत्पीड़न चरम पर है। व्यापारियों पर हर रोज हमले हो रहे है। धरने में सांसद धर्मेन्द्र कश्यप ने कहा कि केन्द्र सरकार गरीबों के उत्थान का कार्य कर रही है। वहीं प्रदेश सरकार गरीबों पर गोली चलवा रही है। धरने में विधायक डा0 अरूण कुमार, जयपाल सिंह व्यस्त और अध्यक्षता राजकुमार शर्मा तथा संचालन पुष्पेन्द्र शर्मा ने किया।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर आज रायबरेली में प्रदेश मंत्री वीरेन्द्र तिवारी एवं जिलाध्यक्ष अजय त्रिपाठी, कानपुर देहात में सांसद देवेन्द्र सिंह भोले के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष मदन पाण्डेय की अध्यक्षता सिद्धार्थनगर में विनोद पाण्डेय पूर्व राष्ट्रीय मंत्री एवं सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक जयप्रताप सिंह, चन्दौली में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही एवं जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, अमेठी में प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, गाजीपुर में विधायक उपेन्द्र शुक्ला, पूर्व मेयर कौशलेन्द्र सिंह एवं जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, लखनऊ महानगर में नेता विधान मण्डल दल सुरेश खन्ना, महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह, लखनऊ जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव, पूर्व विधायक रामकुमार शुक्ला, सुरेश तिवारी, विद्यासागर गुप्ता, सुरेश श्रीवास्तव, अम्बेडकर नगर में सांसद हरिओम पाण्डेय, जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव, बहराइच में क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं विधायक मुकुट बिहारी वर्मा, जिलाध्यक्ष गुलाब चन्द्र शुक्ल, सांसद सात्रिवी बाईफूले, प्रदेश मंत्री दयाशंकर सिंह, शैलेन्द्र सिंह शैलू, अक्षयवर लाल गौड़, लखीमपुर सांसद रेखा वर्मा, जिलाध्यक्ष विनोद मिश्र, महेन्द्र भार्गव आदि प्रमुख नेता एवं पदाधिकारी आयोजित धरना प्रर्दशन कार्यक्रम का नेतृत्व किया।

Scroll To Top
Translate »