बैंकों की मजबूती के लिए सरकार प्रतिबद्ध, IDBI बैंक को देगी 9000 करोड़ रुपये के फंड्स


सरकार और एलआईसी, आईडीबीआई बैंक में 9,000 करोड़ रुपये की पूंजी डालेंगे। इसमें सरकार की ओर से एक बारगी पुनर्पूंजीकरण के रूप में 4,557 करोड़ रुपये की पूंजी भी शामिल है। इसका मकसद बैंक की कर्ज देने की क्षमता बढ़ाना है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने यहां पत्रकारों से कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आईडीबीआई बैंक में एकबार में पूंजी डालने को मंजूरी प्रदान कर दी है। यह पूंजी सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम दोनों की ओर से डाली जाएगी। उन्होंने कहा कि इस 9,000 करोड़ रुपये में से सरकार एक बार में 4,557 करोड़ रुपये आईडीबीआई बैंक में डालेगी। वहीं एलआईसी 4,700 करोड़ रुपये की पूंजी डालेगी।
मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने सरकारी तेल विपणन कंपनियों को पेट्रोल में मिश्रण के लिये बेचे जाने वाले एथनॉल की दरों की समीक्षा के लिये एक सुनिश्चित व्यवस्था को मंजूरी दी है। ये दिसंबर 2019 से एक साल के लिए लागू होगा।


Scroll To Top
Translate »