सरकार ने पिछड़ों को दी कई योजनाएं: महेंद्र नाथ पांडेय


40516974_2159752974345896_6258376376634572800_n

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा आयोजित सामाजिक प्रतिनिधि बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने पार्टी के मिशन-2019 के लक्ष्य को पाने का आह्वान किया है। कहा कि लोकसभा चुनाव में 74 से अधिक सीटें जीतने के लक्ष्य को पाना है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछड़े वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए कई योजनाएं बनाई और उन्हें लागू किया।

विश्वश्वरैया सभागार में आयोजित बैठक में हिस्सा लेने आए प्रतिनिधियों से श्री पांडेय ने कहा कि सभी लोग आगे आएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्थन देकर फिर से जन कल्याणकारी सरकार का रास्ता बनाएं। केंद्र की मोदी सरकार ने पिछड़े वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए संकल्पित होकर काम किया है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में विश्वकर्मा भगवान मात्र महापुरुष नहीं बल्कि देवता है। हर मंत्रोच्चार में उनका उल्लेख होता है। देश पर जब भी संकट आया विश्वकर्मा समाज के लोगों ने संकट से देश को उबारने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कुछ अवसरवादी दल सिर्फ सत्ता के लिए विश्वकर्मा समाज के साथ ही पिछड़े वर्ग के सभी लोगों का इस्तेमाल वोट बैंक के रूप में कर रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पिछड़ा वर्ग जब मोर्चा संभालता है और जिसके साथ खड़ा होता है उसकी नैया पार करा देता है। पिछड़ा वर्ग समझ चुका है कि सपा, बसपा, कांग्रेस उनका कल्याण नहीं कर सकते हैं।

श्री मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं पिछड़े वर्ग से आते हैं। 2019 में फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पिछड़ा वर्ग को चट्टान की तरह खड़ा होना है। 2014 में 73 सांसद यूपी से जीतकर गए थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपील की है 2019 में कम से कम 74 सांसद यूपी से बनाने हैं।

श्री मौर्य ने नारा दिया कि मोदी जी की दूसरी पारी, पिछड़े वर्ग की जिम्मेदारीश्। उन्होंने कहा कि कि गांव-गांव में यह नारा श्पिछड़ा वर्ग का है संदेश सपा-बसपा व कांग्रेस मुक्त उत्तर प्रदेशश् गूंजना चाहिए। श्री मौर्य ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री के पद पर नरेंद्र मोदी नहीं होते तो क्या आज गरीबों को बैंक खाते, आवास, शौचालय, गैस कनेक्शन मुफ्त मिल पाते। आजादी के बाद से पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने की मांग होती रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिलाने का काम किया।बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा सांसद राजेश वर्मा, पूर्व कुलपति पीसी पात्रान्ली, अध्यक्ष समाज कल्याण निर्माण निगम बीएल वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद, बुद्धलाल विश्वकर्मा, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, हंसराज विश्वकर्मा, डा. प्रमोद जांगड़ा, सह प्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा बृज बहादुर जी, राज किशोर मौर्य आदि उपस्थित थे।


Scroll To Top
Translate »