सरकार बरेली में छात्राओं के साथ हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं से सख्ती से रोकने के लिए कड़ी कार्यवाही करें


images (49)लखनऊ |  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने सरकार तथा बरेली जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार मुजफ्फरनगर की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से सबक लेकर बरेली में छात्राओं के साथ हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं से सख्ती से रोकने के लिए कड़ी कार्यवाही करें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से बरेली जनपद के दर्जनों गांव की छात्राओं को छेड़छाड़ व मारपीट के कारण स्कूल छोड़ना पड़ रहा है वह प्रदेश सरकार व बरेली जिला प्रशासन दोनो के लिए बेहद शर्मनाक है। डा0 बाजपेयी ने सवाल किया क्या बरेली का जिला प्रशासन व उ0प्र0 की सरकार गुड़ो व शोहदो के सामने लाचार हो गई है ?
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने मुजफ्फरनगर की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से सबक नहीं लिया जिसके छेड़छाड़ का विरोध करने पर गौरव व सचिन की हत्या कर दी गई थी तथा अपराधियों के खिलाफ त्वरित सख्त कार्यवाही न होना मुजफ्फरनगर के दुर्भाग्यपूर्ण दंगे का कारण बना। उन्होंने कहा कि दर्जनो गांव की छात्राओं के साथ बरेली के शेरगढ़ गांव के पास छेड़छाड़ किया जाता है उनसे गाली गलौज व मारपीट की जाती है जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा उपमहानिरीक्षक पुलिस से शिकायत के बावजूद त्वरित प्रभावी कार्यवाही के आभाव में मीरगंज तहसील के शेरगढ़ पुलिस स्टेशन के गांव पहाड़पुर आकताबाद, घटगांव व अन्य गांव की लडकियां कक्षा 9 की छात्रा रोशनी, नेहा सिंह सहित दर्जनों लडकियों के लगभग 35 पैरेन्ट्स ने लड़कियों को उत्पीड़न के कारण स्कूल न भेजने का फैसला किया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा सरकार को सोते से जग जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से पूछा कि आखिर वह कौन सी ताकते है जो कानून व्यवस्था से ऊपर होकर सैकड़ो छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है ?
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि शोहदों की हरकते सारी सीमाएं तोड़ रही है और सरकार मूकदर्शक है उन्होंने कहा कि बरेली के बगल जनपद बदायूं के बिलारी थाना क्षेत्र के चंगारी गांव की नाबालिग छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला तो बाराबंकी में शोहदों की हरकतो से तंग 8वीं व 10वीं में पढ़ने वाली बहने दहशत में है और स्कूल जाने से डरने लगी वहीं एक सरकारी कर्मचारी के फोन व दबाव की दहशत व तेजाब डालने के डर से लड़़कियां परीक्षा देने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह तो मात्र कुछ एक घटनाएं है जो समाचार पत्रों में प्रकाश में आई जिनसे प्रदेश का हालात का आमानी से आंकलन किया जा सकता है। उन्होंने सरकार व जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि इन समस्याओं का यदि सरकार व प्रशासन गम्भीरता से ले तथा सामजिक सौहार्द तथा छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ न करे। उन्होंने कहा कि भाजपा इन घटनाओं की मूकदर्शक रहने वाली नहीं।

Scroll To Top
Translate »