सरकार सबका साथ सबका विकास के एजेंडे पर ही यूपी का विकास करेगी—-सीएम योगी आदित्यनाथ


YOGI-PC

 

लखनऊ:  शपथ लेने के बाद योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान योगी ने कहा कि हमारी सरकार बीजेपी के लोक कल्याण संकल्प पत्र-2017 में किए गए सभी वादे को पूरा करने में प्रतिबद्ध है।प्रदेश के विकास का आधार खेती होगी। इसके साथ ही योगी ने कहा कि यूपी के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पीएम मोदी के सबका साथ सबका विकास के एजेंडे पर ही यूपी का विकास करेगी। बीजेपी को समर्थन देने के लिए यूपी की जनता का शुक्रिया।

प्रेस कांफ्रेंस में सीएम योगी आदित्यनाथ ने  कहा ——
-सरकार जनता के कल्याण के लिए काम करेगी।
-कानून व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए सरकार प्रतिबद्ध।
-यूपी को विकास और खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़ाएंगे।
-युवाओं को रोजगार के नए अवसर देंगे।

 

-युवाओं को राज्य में ही रोजगार देंगे।
-सरकारी नौकरियों में भर्ती करेंगे।
-सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता लाएंगे।
-गरीब दलितों के लिए काम करेंगे।

 

-सरकार राज्य की जनता की सेवा करेगी।
-बिना किसी भेदबाव के समान रूप से काम करेंगे।
-यूपी विकास की दौड़ में काफी पिछड़ गया है।
–खेती को प्रदेश के विकास का आधार बनाएंगे।



-हमारी सरकार राज्य को आगे बढ़ाने के लिए जो भी जरूरत पड़ेगी उसमें केंद्र की सरकार मदद देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।
-पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सबका साथ, सबका विकास का संकल्प लिया है।
-हाल के सालों में प्रदेश की कानून-व्यवस्था बेहद खराब रही है।
-इसमें सुधार के लिए हमारी सरकार काम करेगी।
-देश की सरकार दीनदयाल उपाध्याय के सपने को आगे बढ़ाने के लिए भी काम करेगी।
-महिला सशक्तिकरण और रोजगार तथा सुरक्षा के लिए भी काम किया जाएगा।


Scroll To Top
Translate »