राज्यपाल कल्याण सिंह बोले – जम्मू कश्मीर से खत्म हो आर्टिकल 370


इस बीच, राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह कहा- “यह वक्त आ गया है जब आर्टिकल 370 (जो जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देता है) को खत्म किया जाए। यह अलगाववादियों को बढ़ावा देता है और देश की एकता और अखंडता के लिए एक बड़ा खतरा है।”

इससे पहले, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को एक मौका दिया जाना चाहिए, ताकि उन्हें अपनी बात को साबित करने के लिए समय मिल सके।

पाक पीएम ने बीते 19 फरवरी को अपने एक बयान में कहा था कि वो पुलवामा हमले की जांच के लिए भारत के साथ सहयोग करने को तैयार हैं। इसके साथ ही उन्होंने हमले से जुड़े सबूत भी भारत से मांगे थे, ताकि जैश-ए-मोहम्मद के सरगना आतंकी मसूद अजहर के खिलाफ पाकिस्तान सरकार कार्रवाई कर सके। हालांकि, भारत ने पाक सरकार की इस मांग को सिरे से खारिज करते हुए उसे अपने गिरेबां में झांकने की सलाह दी है।


Scroll To Top
Translate »