ओएसडी नवीन कुमार को दिया गया काम

लखनऊ। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में तैनात विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) संतोष कुमार अपने बड़े भाई रामजी लाल ‘सुमन’ को राज्यसभा चुनाव लड़ा रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने जैसे ही रामजी लाल ‘सुमन’ को राज्यसभा का टिकट दिया, संतोष कुमार ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी का सारा कामकाज छोड़कर छुट्टी पर चले गए। उन्होंने निजी कारणों का हवाला देकर दफ्तर से छुट्टी ली। अब पता चल रहा है कि वह बढ़ चढ़कर राज्यसभा चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं।
लिहाजा, सोमवार को प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रवि कुमार एनजी ने संतोष कुमार के सारे काम छीन लिए हैं। उन्हें ग्रेटर नोएडा वेस्ट वाले कार्यालय भेजने का आदेशजारी किया गया है।
एसीईओ ने आदेश जारी किया
ग्रेटर नोएडा की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी अपर्णा गर्ग ने सोमवार को आदेश जारी किया है। जिसमें लिखा गया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए मुख्य कार्यपालक ने ओएसडी संतोष कुमार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट कार्यालय भेजने का आदेश दिया है। संतोष कुमार को वर्तमान दायित्वों से तत्काल हटाया जा रहा है। अब उनके काम का दायित्व ओएसडी नवीन कुमार संभालेंगे।
https://rashtriyadinmaan.com
