लखनऊ| भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी के संयोजकत्व में 28 व 29 दिसम्बर को जिमखाना मैदान मेरठ में बेरोजगार लोगो को रोजगार के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा बैंक योजना के अन्तर्गत को ऋण मेले का आयोजन किया जा रहा है।
प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि ऋण मेले का उद्घाटन भारत सरकार में केन्द्रीय कपड़ा राज्य मंत्री डाॅ0 संतोष गंगवार 28 दिसम्बर को प्रातः 10ः00 बजे करेंगे तथा ऋण मेले का समापन 29 दिसम्बर को सायं तीन बजे केन्द्रीय लघु मध्यम और सूक्ष्म उद्यम मंत्री श्री कलराज मिश्र करेंगे। लोन मेला में 50 हजार तक के मुद्रा बैंक शिशु लोन दिए जायेंगे जिसमें बैंक अपना स्टाल लगाऐगा।
प्रधानमंत्री मुद्रा बैंक ऋण मेले का संयोजन डाॅ0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी कर रहे है। जबकि सहसंयोजक के बतौर मेरठ महापौर हरिकान्त अहुलूवालिया ,मेरठ कैण्ट के विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल तथा विधायक रवीन्द्र भड़ाना है। ऋण मेले के संचालन हेतु 15 सदस्यीय समिति बनायी गई इसके अन्र्तगत तीन सदस्यीय तैयारी समिति दो स्थानीय केन्द्रीय उद्घोषणा तथा सुरक्षा पार्किग व्यवस्था व 25 लोगो को केविन प्रभारी प्रशासनिक व मीडिया की व्यवस्था तथा अतिथि तथा जलपान की व्यवस्था के लिए सदस्य नियुक्ति किए गये है।
प्रधानमंत्री मुद्रा बैंक ऋण योजना के अन्र्तगत गरीब बेरोजगार व्यक्तियों के लिए 50 हजार तक के लोन दर्जी, सुनार, लोहार, प्लम्बर, कुम्हार, हलवाई, फेरीवाले, थ्रीह्वीलर, रिक्शा चालक, सब्जी बेचने वाले स्कूटर साइकिल मिस्त्री, नाई की दूकान, चाय, पान की दुकान, परचून की दुकान, चाट पकौडी वाला , माल ढोने वाला रिक्शा आदि लोगो का बिना सिक्योरिटी गारन्टी के बैंक उपलब्ध कराया जाता है।
https://rashtriyadinmaan.com

