हमीरपुर की घटना के लिए सपा सरकार जिम्मेदार:- डाॅ0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी


ffr55r4er4e44r20)लखनऊ|  भारतीय जनता पार्टी ने हमीरपुर की छात्रा के मामले में जबर्दश्त विरोंध दर्ज किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने सपा सरकार पर जबर्दश्त हमला करते हुए कहा कि इस सरकार में बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगो को सपा सरकार और उसके नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। गुण्डों और अराजक तत्वों को खुला सरंक्षण सपा द्वारा दिया जा रहा हैं।
डाॅ बाजपेयी ने आरोप लगाया कि हमीरपुर की घटना पर अभी तक मुख्य सचिव, डीजीपी तथा सचिव मौन क्यो है? क्यों नहीं ये लोग सम्वेदनशीलता  का परिचय दे रहे है? हमीरपुर की घटना में दो लोगों की किन परिस्थितियों में पुलिस की गोली का शिकार होकर मौत हुई। जिलाधिकारी हमीरपुर और एस0एस0पी0 पर अभी तक कार्यवाही क्यों नहीं हुई? डी0ई0जी0 और आई0जी0 की छुट्टी पर सरकार मौन क्यों है?
डाॅ0 बाजपेयी ने हमला करते हुए कहा कि हमीरपुर की घटना की ही तरह पूरे प्रदेश में छात्राओं और बालिकाओं पर अत्याचार हो रहे है। शोहदों के भय से लड़कियां पढाई तक छोड़ रही है। पुलिस हद दर्जे की निर्लज्जता प्रदर्शित कर रही हैं। पुलिस की निष्क्रियता ओर निर्लज्जता के कारण प्रदेश में यौन अपराधों की घटनाऐं बढ़ रही है।
डाॅ0 बाजपेयी ने पीडि़ता के परिवार के लिए जबर्दस्त संघर्ष करने का ऐलान करते हुए कहा कि पीडि़ता के परिवार को न्याय दिलाने तक पार्टी सड़क और सदन से संघर्ष करेगी। डाॅ0 बाजपेयी ने दो लोगो की मौत होने पर उनके परिवारी जनो को 25-25 लाख की सहायता तथा परिवार के एक-2 व्यक्ति को नौकरी देने की मांग की।

Scroll To Top
Translate »