मुख्य सचिव ने सीधे कुछ ए0डी0एम, एस0डी0एम0, थानाध्यक्षों के मोबाइल फोन पर काल कर ली विकास एवं कानून-व्यवस्था की जानकारी


eerrrrrfff44eeeerd43w5r4 (28)
मुख्य सचिव का सीधे काल से सम्बन्धित अधिकारियों में मचा हड़कंप
लखनऊ:   प्रदेश के मुख्य सचिव श्री दीपक सिंघल ने प्रदेश के विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की जानकारी सीधे कुछ थानाध्यक्षों, परगना अधिकारियों, अपर जिलाधिकारियों एवं जिलाधिकारियों से दूरभाष पर लेकर उनकी लोकेशन की जानकारी लेते हुये निर्देश दिये कि वे अपने क्षेत्रों में शासकीय योजनाओं से आम नागरिकों को लाभान्वित कराने में कोई कोर कसर न छोड़े और बेहतर कानून-व्यवस्था कायम रखने हेतु अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा के साथ करें। उन्होंने कहा कि उन्हें शासकीय कार्य सम्पादन में किसी भी प्रकार की असुविधा हो तो सीधे मुख्य सचिव से अथवा स्टाफ आफिसरों से दूरभाष पर सम्पर्क कर अवगत करा सकते हैं।
मुख्य सचिव प्रदेश के कई जनपदों के जिलाधिकारियों, अपर जिलाधिकारियों, परगना अधिकारियों एवं थानाध्यक्षों से सीधे दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक निर्देश दे रहे थे। मुख्य सचिव का सीधे ए0डी0एम, एस0डी0एम0 एवं थानाध्यक्षों के मोबाइल पर काॅल आने पर सम्बन्धित अधिकारियो ने अपने संभालते हुये शासकीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुये अपने दायित्वों का और अधिक निष्ठा के साथ करने हेतु आश्वस्त किया।

Scroll To Top
Translate »