आगरा में राहुल को लगा करंट का झटका


1475329178388rahul
आगरा: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आगरा में रोड शो के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक कर दी। रोड शो के दौरान राहुल गांधी को एक स्थान पर करंट का झटका लग गया। राहुल करंट के झटके से हिल गए, हालांकि वह तुरंत संभल गए।

साथ चल रहे प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने उनसे तत्काल हाल पूछा तो राहुल बोले -मैं ठीक हूं। करीब चार किलोमीटर के रोड शो के दौरान आगरा में फुव्वारा चौराहा पर जब राहुल गांधी महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण को पहुंचे तो मूर्ति के ऊपर लटक रहे तार उनके सिर से छू गए। उनको करंट का झटका लगा। राहुल एकाएक पीछे हुए, लेकिन वह तुरंत संभल गए। राहुल के साथ चल रहे प्रदेश कांग्रेस अघ्यक्ष राजबब्बर यह देख हड़बड़ा गए। उन्होंने तुरंत राहुल को संभालते हुए हाल पूछा। उन्होंने कहा कि वह अब ठीक हैं।


Scroll To Top
Translate »