राहुल बोले , मेरा मजाक उड़ाओ लेकिन युवाओं के सवालों का जवाब दो


rahul-gandhi_650x400_81482400508
बहराइच. अगले साल 2016 में उत्तर प्रदेश में चुनाव होने जा रहे है। जिसको लेकर सभी पार्टियों ने रैली भी शुरू कर दी है। गुरूवार को उत्तर प्रदेश के बहराइच में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रैली को संबोधित किया। राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा और कई आरोप भी लगाए। राहुल ने रैली के दौरान कहा कि कल मैंने गुजरात में पीएम मोदी से भ्रष्टाचार को लेकर 2-3 सवाल पूछे थे । पीएम ने मेरे सवाल के जवाब तो नहीं दिए पर जो सवाल पूछ रहा था उसका मजाक उड़ाया।
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी आप मेरा जितना मजाक उड़ाना चाहते हो, उड़ाओ। लेकिन देश के युवाओं के सवालों का जवाब दो। मैं गालिब के शब्दों में कहता हूं, ‘हर एक बात पर कहते हो कि तू क्या है, तुम्हीं कहो कि ये अंदाजे गुफ्तगू क्या है। पीएम पर हमला बोलते हुए रैली में राहुल ने कहा कि मोदीजी ने कहा कि लाइन में चोर खड़े हुए हैं, आज बैंक के सामने मैंने लोग देखे। मोदीजी, वो चोर नहीं, ईमानदार गरीब लोग हैं।
तो वही राहुल ने किसानों का मुद्दा भी छेड़ा। उन्होंने कहा कि रोजाना हमारे किसान आत्महत्या कर रहे हैं। मैं किसानों की दिक्कतों को लेकर पीएम से मिला था लेकिन उन्होंने एक शब्द नहीं कहा। राहुल गांधी ने अपने भाषण में कालेधन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कालाधन उनके पास नहीं है, जो लाइन में खड़े हैं। कालाधन उनके पास है, आपके हवाई जहाज में जाते हैं। आगे कहा कि यहां कोई है जिसके खाते में मोदीजी ने 15 लाख डलवाए? मुझे एक कालेधन वाले का नाम बताओ, जिसको उन्होंने जेल में डाला है।
राहुल ने पीएम के दो साल के कार्यकाल पर भी निशाना साधा और कहा कि मोदी ने ढाई साल में क्या दिया। देश ने मोदी से सिर्फ तीन चीजें मांगी। कर्ज माफ, बिजली बिल हाफ। फसल और सब्जी के सही दाम। लेकिन कुछ नहीं मिला। मोदी ने कारोबारियों का कर्ज माफ किया लेकिन किसानों का नहीं। मोदी जी ने एक भी बात नहीं मानी। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने आगे कहा कि आपने हिंदुस्तान के मजदूर से मनरेगा छीना। झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में आपकी सरकारें जल, जंगल और जमीन छीनते हैं। सारा कालाधन कैश में नहीं है और सारा कैश कालाधन नहीं है।

Scroll To Top
Translate »