कमरे के लिए भिड़े सांसद


sansadनई दिल्ली। संसद भवन के एक कमरे को लेकर विवाद छिड़ गया है और तृणमूल के सदस्यों ने कमरे के बाहर लगीं तेदेपा की नामपट्टिका हटाकर इस पर अपना दावा किया है जो पिछले कई साल से तेदेपा के पास रहा है। विवाद की वजह बना है पहले तल पर स्थित कक्ष संख्या-5, जो पिछले कई साल से तेदेपा के पास है लेकिन गत 6 अगस्त को इसे ममता बनर्जी की पार्टी को आवंटित कर दिया गया था।
तेदेपा को संसद भवन के तीसरे तल पर एक कमरा दिया गया है। हालांकि पिछले 30 साल से कक्ष संख्या-5 का इस्तेमाल कर रही आंध्र प्रदेश की पार्टी का इस कमरे को खाली करने का इरादा नहीं है।
आज तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय, कल्याण बनर्जी और सुल्तान अहमद कमरे में पहुंचे और उसके बाहर लगी तेदेपा सदस्यों की नामपट्टिका हटा दीं। उन्होंने अपराह्न करीब 2:30 बजे कमरे में कुछ देर के लिए बैठक भी की। तृणमूल के दोनों सदनों में कुल 46 सदस्य हैं।
लेकिन करीब आधे घंटे बाद तेदेपा के सांसद वहां पहुंचे और उनकी मौजूदगी में उनकी पार्टी के नेताओं वाईएस चौधरी, टी नरसिंहन और सीएम रमेश के नाम की प्लेट वहां दोबारा से लगा दी गईं।
चौधरी ने संवाददाताओं से कहा कि वे तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों के इस व्यवहार को लेकर लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे।


Scroll To Top
Translate »