भाजपा मानवाधिकार प्रकोष्ठ का प्रतिनिधि मंडल गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिला


 

unnamedलखनऊ |  भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधि मंडल मानवाधिकार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कुलदीप पति त्रिपाठी तथा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनीता अग्रवाल के नेतृत्व में बारांबकी के पूर्व एम0एल0सी0 श्री हरगोविन्द सिंह तथा सिद्वौर, बाराबंकी के दंगे में घायल राम सुरेश यादव के पुत्रगण श्री अनिकेत यादव तथा विवेक यादव और के साथ भारत सरकार के गृह मंत्री  श्री राजनाथ सिंह से मिला और उन्हे प्रदेश सरकार द्वारा मुआवजे में किये जा रहे भेदभाव पर ज्ञापन दिया।
यह जानकारी देते हुए कुलदीप पति त्रिपाठी ने बताया कि दिनाॅक 29 अगस्त को बाराबंकी जिले सिद्वौर में इलिचपुर गांव के निवासी राम सुरेश यादव जो कि दुध का व्यवसाय करते है, उन्हें दंगाईयों ने बुरी तरह से मारा पीटा और वह पिछले 41 दिनों से कोमा में ट्रामा सेन्टर लखनऊ में भर्ती है। श्री यादव के परिवार का अभी तक कोई आर्थिक सहायता या चिकित्सा सहायता नहीं दी जा रही है।
ज्ञापन मे यह कहा गया है कि सरकार जाति, धर्म और सम्प्रदाय के आधार पर मुआवजे में भेदभाव कर रही है, जबकि मुआवजें की धनराशि जनता द्वारा दिये गये टैक्स से ही निकलती है और समान प्रकार की घटनाओं में अलग-अलग धनराशि का मुआवजा संविधान के अनुच्छेद 14 और 21 द्वारा प्रदत्त समानता और जीवन के अधिकारों का उल्लघंन है तथा सरकार की नीति और नियत पर संदेह पैदा करता है।


Scroll To Top
Translate »