पति की मौत, ट्विटर पर पत्नी ने ठोका मुकदमा


 

Death-of-husband--wife--filed-a-lawsuit-on-Twitterकैलीफोर्निया। फ्लोरिडा में रहने वाली एक महिला ने दुनिया के सबसे खूखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के हमले में मारे गए अपने पति की मौत के लिए सोशल साइट ट्विटर को जिम्मेदार मानते हुए उसके खिलाफ कैलीफोर्निया की एक स्थानीय अदालत में मुकदमा दर्ज कराया है।

9 नवम्बर को प्रशिक्षण शिविर पर आईएस के हमले में उसके पति लॉयड की मौत हो गई थी। फ्लोरिडा की रहने वाली तमारा फिल्डस के मुताबिक बिना इन सोशल साइटों के आईएस के लिए इतनी जल्दी दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बनना बेहद मुश्किल था।

तमारा ने कहा की यह साइटें जाने-अनजाने आतंकी संगठनों की मदद कर रही हैं। इन साइटों ने आतंककारियों को ऐसा मंच दे दिया है जहां से वे बेहद आसानी से अपना संदेश पूरी दुनिया में फैलाने में कामयाब हो रहे हैं। यह उनको तमाम सामाग्रियां उपलब्ध करा रही हैं।


Scroll To Top
Translate »