हाइड्रो प्रोजेक्‍ट में घोटाले के आरोप में रिजिजू ने किया आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग


 

 

hydro-project-in-connection-with-scam-by-rijiju-use-offensive-words-news-in-hindi-166176

 

नयी दिल्ली. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू पर कांग्रेस ने आज घोटाले का गंभीर आरोप लगाया है. यह आरोप अरुणाचल प्रदेश में एक बड़े हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के लिए बनने वाले 2 बांध में 450 करोड़ रुपये के घोटाले से संबंधित है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया है कि हाइड्रो प्रोजक्ट में जो घोटाला हुआ है उसके सबूत उनके पास हैं. कांग्रेस ने कहा है कि इसमें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू का नाम सामने आने के बाद वे इस्तीफा दें.

कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि रिजिजू ने पद का दुरुपयोग किया है. सुरजेवाला ने कहा कि अरुणाचल हाइड्रो प्रोजेक्ट मामले पर किरण रिजिजू से इस्तीफा मांगा जाना चाहिए या उन्हें पद से कर देना चाहिए? सुरजेवाला ने कहा कि हाइड्रो प्रोजेक्ट मामले में हमारे पास रिजिजू के खिलाफ ऑडियो प्रूफ हैं. अरुणाचल केस में रिजिजू ने अपने पद का दुरुपयोग किया है. सत्ता में आने से पहले पीएम ने नारा दिया था न खाऊंगा न खाने दूंगा. आज ये हो गया है खाओ पियो.


Scroll To Top
Translate »